ठळक मुद्देसेंट्रल रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) ने कहा है कि प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दी है, ताकी भीड़ ना हो।महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 36 मामले सामने आए हैं। भारत में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले महाराष्ट्र से ही हैं।
नई दिल्ली: देशभर में कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मध्य रेलवे (सेंट्रल रेलवे) ने 23 ट्रेनों को एहतियाती उपायों और सीटें खाली रहने की वजह से कैंसिल कर दिया गया है ।सेंट्रल रेलवे ने मंगलवार को कुल 23 रेलगाड़ियों को कैंसल किया है। इनमें से कुछ ट्रेनें 31 मार्च, एक अप्रैल तक रद्द किया गया है। सेंट्रल रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) ने जानकारी देते हुए कहा है कि मध्य रेलवे ने मुंबई, पुणे, भुसावल और सोलापुर डिवीजनों में स्टेशनों पर भीड़ को कम करने के लिए अगले आदेश तक प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दी है।
कोरोना वायरस की वजह से सेंट्रल रेलवे द्वारा कैसिंल किए ट्रेनों के नाम, समय और कब तक किया गया रद्द?
| ट्रेन संख्या (नंबर) | ट्रेन का नाम | कब तक रहेगा कैंसिल (Date) |
| 11007 | मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस | 19 मार्च से 31 मार्च 2020 |
| 11008 | पुणे-मुंबई डेक्कन एक्सप्रेस | 18 मार्च-30 मार्च 2020 |
| 11201 | लोकमान्य तिलक टर्मिनल-अजनी एक्सप्रेस | 23 मार्च-30 मार्च 2020 |
| 11202 | अजनी-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस | 20 मार्च-27 मार्च 2020 |
| 11205 | लोकमान्य तिलक टर्मिनल-निजामाबाद एक्सप्रेस | 21 मार्च-28 मार्च 2020 |
| 11206 | निजामाबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस | 22 मार्च-29 मार्च 2020 |
| 22135/2136 | नागपुर-रीव एक्सप्रेस | 25 मार्च 2020 |
| 11401 | मुंबई-नागपुर नंदीग्राम एक्सप्रेस | 23 मार्च-1 अप्रैल 2020 |
| 11402 | नागपुर-मुंबई नंदीग्राम एक्सप्रेस | 22 मार्च-31 मार्च 2020 |
| 11417 | पुणे-नागपुर एक्सप्रेस | 26 मार्च-2 अप्रैल 2020 |
| 11418 | नागपुर-पुणे एक्सप्रेस | 26 मार्च-2 अप्रैल 2020 |
| 22139 | पुणे-अजनी एक्सप्रेस | 21 मार्च-28 मार्च 2020 |
| 22140 | अजनी-पुणे एक्सप्रेस | 22 मार्च-29 मार्च 2020 |
| 12117/2118 | लोकमान्य तिलक टर्मिनल-मनमांड एक्सप्रेस | 18 मार्च-31 मार्च 2020 |
| 12125 | मुंबई-पुणे प्रगति एक्सप्रेस | 18 मार्च-31 मार्च 2020 |
| 22126 | पुणे-मुंबई प्रगति एक्सप्रेस | 19 मार्च-1 अप्रैल 2020 |
| 22111 | भुसावल-नागपुर एक्सप्रेस | 18 मार्च-29 मार्च 2020 |
| 22112 | नागपुर-भुसावल एक्सप्रेस | 19 मार्च-30 मार्च 2020 |
| 11307/11308 | कलबुर्गी-सिकंदराबाद एक्सप्रेस | 18 मार्च-31 मार्च 2020 |
| 12262 | हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस | 24 मार्च-31 मार्च 2020 |
| 12261 | मुंबई-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस | 25 मार्च-1 अप्रैल 2020 |
| 22221 | छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल -निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस | 20, 23, 27 और 30 मार्च |
| 22222 | निजामुद्दीन-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल राजधानी एक्सप्रेस | 21, 24, 26 और 31 मार्च |