लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: ठाणे में करंट लगने से मजदूर की मौत के मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 25, 2021 19:25 IST

Open in App

ठाणे, 25 मई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंबई मेट्रो लाइन पर काम कर रहे 24 वर्षीय मजदूर की करंट लगने से मौत होने के एक सप्ताह बाद परियोजना स्थल के सुपरवाइजर और क्रेन ऑपरेटर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नरपोली थाने के प्रभारी ने कहा कि परियोजना स्थल के सुपरवाइजर प्रवीण गिरिपुंजे (30) और क्रेन ऑपरेटर लालजीत सिंह (25) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (ए) (लापरवाही के कारण मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना 18 मई की शाम हुई जब पीड़ित मोहम्मद नजरे आलम इमाम अली शेख देवजी नगर में ठाणे और भिवंडी के बीच मुंबई मेट्रो लाइन-5 पर काम कर रहा था।

फोन पर बात करते हुए क्रेन चला रहे सिंह ने मशीन का बूम ऊपर उठा दिया और उसमें बैठकर काम कर रहे शेख की बिजली के तारों की चपेट में आकर मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि अब तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू