लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : कामगार की मौत को लेकर कंपनी के दो मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 4, 2021 17:16 IST

Open in App

ठाणे, चार जुलाई महाराष्ट्र में धागा बनाने वाली एक कंपनी में 40 वर्षीय कामगार की मौत के सिलसिले में पुलिस ने उसके दो मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

भोईवाड़ा थाने के अधिकारी ने शनिवार को बताया कि घटना 18 जून की है। ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में स्थित फैक्टरी में काम के दौरान कथित रूप से पैर फिसलने के कारण गर्म पानी के टैंक में गिरने से कामगार बुरी तरह झुलस गया।

उन्होंने कहा कि पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया गया जहां 26 जून को उसकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच की है और शनिवार को कंपनी के दो मालिकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304-ए (लापरवाही के कारण मौत), 287 (मशीनों के मामले में लापरवाही बरतना) और अन्य में मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब