लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : ठाणे में शिशु की खरीद फरोख्त के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 25, 2021 16:41 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 25 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक लाख रुपये में एक बच्चे की खरीद-फरोख्त करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि गैर सरकारी संगठन की शिकायत पर डोम्बिवली पुलिस ने बुधवार को किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 की धाराओं के तहत एक दंपति और एक डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शिकायत के मुताबिक, आरोपी महिला अपने दूसरे पति से गर्भवती हुई थी और पहली शादी से भी उसके बच्चे हैं। दंपति को परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा था। अधिकारी ने कहा कि महिला ने गर्भपात कराना चाहा लेकिन आरोपी डॉक्टर ने उसे अपने बच्चे को बेचने की सलाह दी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला ने 10 नवंबर को एक बच्चे को जन्म दिया और कुछ दिनों बाद वह अपने बच्चे को डॉक्टर के पास ले गई और उसे एक लाख रुपये में बेच दिया। अधिकारी के मुताबिक, कुछ दिनों के बाद, जब महिला ने डॉक्टर से अपने बच्चे को वापस करने को कहा तो डॉक्टर ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया जिसके बाद महिला ने एक एनजीओ से संपर्क किया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है कि क्या आरोपी डॉक्टर पूर्व में भी शिशुओं की खरीद-बिक्री में संलिप्त था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे