महाराष्ट्र : पुणे जिले में बैलगाड़ी दौड़ के आयोजकों पर मामला दर्ज
By भाषा | Updated: November 6, 2021 15:00 IST2021-11-06T15:00:41+5:302021-11-06T15:00:41+5:30

महाराष्ट्र : पुणे जिले में बैलगाड़ी दौड़ के आयोजकों पर मामला दर्ज
पुणे, छह नवंबर महाराष्ट्र के पुणे जिले के दो गांवों में हुई बैलगाड़ी दौड़ के आयोजकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को अंबेगांव तहसील के वडगाओ काशिम्बे और गिरावली गांवों में दौड़ का आयोजन किया गया।
पुणे (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक अभिनव देशमुख ने कहा, ‘‘हमने पशु क्रूरता रोकथाम कानून के तहत बैलगाड़ी दौड़ के आयोजकों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। ये मामले घोडे़गांव और मंचर थानों में दर्ज किए गए हैं।’’
देशमुख ने कहा कि जिले में पुलिस और ग्रामीणों के बीच मध्यस्थ के रूप में काम करने वाली पुलिस पाटिलों को सतर्क कर दिया गया है और इस तरह की दौड़ आयोजित करने के खिलाफ चेतावनी दी गई है। साथ ही कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।