लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: पालघर में 6.17 करोड़ रुपये की बिजली चोरी के मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 12, 2021 13:18 IST

Open in App

पालघर, 12 सितंबर पालघर जिले में पुलिस ने कांच के एक कारखाने के दो साझेदारों और दो अन्य लोगों के खिलाफ 6.17 करोड़ रुपये की बिजली चोरी के संबंध में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

वसई स्थित बिजली कंपनी द्वारा बिजली खपत के विश्लेषण के आधार पर महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) के उड़न दस्ते ने परिसर में छापा मारा।

एमएसईडीसीएल ने एक विज्ञप्ति में बताया कि छापे के बाद यह पाया गया कि जुलाई 2017 से 25 अगस्त, 2021 के बीच कांच की फैक्ट्री में कथित तौर पर 33,06,495 यूनिट तक अतिरिक्त बिजली का उपभोग किया गया, जिसका शुल्क 6,17,71,330 रुपये है।

इसके बाद एमएसईडीसीएल ने मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस से संपर्क किया, जिसने कांच फैक्ट्री के दो साझेदारों, परिसर के एक मालिक और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया