महाराष्ट्र : भाजपा पार्षद के खिलाफ महिला से छेड़छाड़ का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 16, 2021 22:36 IST2021-09-16T22:36:10+5:302021-09-16T22:36:10+5:30

Maharashtra: Case registered against BJP councilor for molesting woman | महाराष्ट्र : भाजपा पार्षद के खिलाफ महिला से छेड़छाड़ का मामला दर्ज

महाराष्ट्र : भाजपा पार्षद के खिलाफ महिला से छेड़छाड़ का मामला दर्ज

ठाणे, 16 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पार्षद के खिलाफ एक महिला से छेड़छाड़ और पीछा करने के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी की पहचान कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) के सदस्य संदीप गायकर के रूप में की है। बाजारपेठ थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर पार्षद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता तथा आईटी कानून की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। महिला ने दावा किया कि पार्षद दो साल से उन्हें परेशान कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़िता एक दूसरे से 2014 से परिचित हैं।

अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया है कि पार्षद ने उन पर तेजाब से हमला करने की धमकी दी तथा कथित रूप से इंस्टाग्राम पर अश्लील संदेश और तस्वीरें भेजीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Case registered against BJP councilor for molesting woman

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे