लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: कैदी से वसूली की कोशिश करने के मामले में तीन जेल कर्मियों पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 13, 2021 17:02 IST

Open in App

नागपुर, 13 मई महाराष्ट्र की नागपुर केंद्रीय जेल में एक कैदी से कथित तौर पर 1.08 लाख रुपये की जबरन वसूली की कोशिश करने के मामले में तीन जेलरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक अदालत के आदेश पर नासिक जेल के जेलर कृष्णा चौधरी (43), अमरावती में केंद्रीय जेल के जेलर गुलाब खरडे (55) और पुणे में कारावास विभाग के एक प्रशिक्षण केंद्र में पदस्थ रवींद्र पारेकर (45) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि वर्धा में हिंगनघाट निवासी मदनकुमार बाबूलाल श्रीवास (62) को हत्या के एक मामले में 2014 में नागपुर केंद्रीय जेल में रखा गया था।

अधिकारी ने कहा कि सितंबर 2014 से अप्रैल 2015 के बीच आरोपी जेलरों ने श्रीवास से कथित तौर पर 1.08 लाख रुपये वसूलने की कोशिश की।

अधिकारी के अनुसार उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जेड.ए. हक ने सेवानिवृत्त सत्र न्यायाधीश ए.एस. कादरी को मामले में जांच करने का निर्देश दिया था। उनकी रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करने का आदेश जारी किया गया।

उन्होंने कहा कि धंतोली पुलिस ने धारा 384 (जबरन वसूली) और भारतीय दंड संहिता के अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस