लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की तस्वीर छापने पर सात अखबारों के खिलाफ केस दर्ज

By भाषा | Updated: January 8, 2020 17:53 IST

अखबारों में ‘पुढारी’, ‘दोपहर का सामना’, ‘पुण्य नगरी’, ‘हिंदी समाचार’, ‘नवभारत’, ‘राजस्थान पत्रिका’ और ‘प्रवासी संदेश’ शामिल हैं।

Open in App

दुष्कर्म और हत्या की शिकार एक नाबालिग लड़की की तस्वीर और अन्य विवरण प्रकाशित कर पॉक्सो कानून के प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए सात अखबारों के संपादकों और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस की जनसम्पर्क अधिकारी (पीआरओ) सुखदा नरकर ने बताया कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत मंगलवार को भोईवाड़ा थाने में अखबार के संपादकों और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए।उन्होंने बताया कि अखबारों में ‘पुढारी’, ‘दोपहर का सामना’, ‘पुण्य नगरी’, ‘हिंदी समाचार’, ‘नवभारत’, ‘राजस्थान पत्रिका’ और ‘प्रवासी संदेश’ शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि 22 दिसंबर को पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में सात वर्षीय लड़की से दुष्कर्म और हत्या के लिए एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था।इन अखबारों ने नाबालिग पीड़िता की तस्वीर और अन्य विवरण के साथ घटना के बारे में खबर का प्रकाशन किया था। इस तरह पॉक्सो कानून का उल्लंघन किया गया। 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी