लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने के मामले में महेश मांजरेकर के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 17, 2021 13:32 IST

Open in App

पुणे, 17 जनवरी महाराष्ट्र के पुणे में एक व्यक्ति ने फिल्मकार एवं अभिनेता महेश मांजरेकर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि फिल्मकार ने उसे थप्पड़ मारा और उसके खिलाफ अपशब्द कहे।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसकी कार मांजरेकर की कार से टकरा गई थी जिसके बाद फिल्मकार के उसे थप्पड़ मारा और अपशब्द कहे।

यावत पुलिस थाने के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार रात पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर यावत गांव के करीब हुई, जिसके बाद पुलिस ने मांजरेकर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता कैलाश सतपुते ने आरोप लगाया कि मांजरेकर ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिसके कारण उसकी कार अभिनेता की कार से पीछे से टकरा गई।

अधिकारी ने बताया कि आरोप है कि कार में टक्कर लगने के बाद मांजरेकर कार से बाहर निकले, उनके और सतपुते के बीच बहस हुई और इसी दौरान मांजरेकर ने उसे थप्पड़ मार दिया और अपशब्द कहे।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक मांजरेकर ने ‘वास्तव’ और ‘अस्तित्व’ जैसी कई लोकप्रिय हिंदी फिल्मों का निर्देशन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह