महाराष्ट्र : महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में पति, सात अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 4, 2021 12:30 IST2021-01-04T12:30:49+5:302021-01-04T12:30:49+5:30

Maharashtra: Case filed against husband, seven others for harassing woman | महाराष्ट्र : महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में पति, सात अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र : महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में पति, सात अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे, चार जनवरी महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में उसके पति, ससुरालवालों और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि कल्याण की 27 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जून 2019 से मार्च 2020 में कई बार उसे प्रताड़ित किया। महिला ने आरोप लगाया कि मांसाहारी खाना नहीं बना पाने और बच्चा नहीं होने के कारण आरोपी उसे प्रताड़ित कर रहे थे।

महिला की शिकायत के हवाले से अधिकारी ने बताया कि आरोपी उससे पांच लाख रुपये का इंतजाम करने के लिए भी कर रहे थे। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति का शादी से पहले से एक महिला से संबंध था और उसे शराब की लत है।

महिला की शिकायत के आधार पर कोलशेवाडी पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 498-ए(क्रूरता करने), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक रूप से डराना धमकाना) और 34 (समान मंशा) के तहत मामला दर्ज किया।

अधिकारी ने बताया कि मामले में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Case filed against husband, seven others for harassing woman

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे