महाराष्ट्र: मलशेज घाट पर कार पलटी, 13 लोग घायल
By भाषा | Updated: December 14, 2021 20:08 IST2021-12-14T20:08:09+5:302021-12-14T20:08:09+5:30

महाराष्ट्र: मलशेज घाट पर कार पलटी, 13 लोग घायल
ठाणे, 14 दिसंबर महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मुरबाद क्षेत्र के मलशेज घाट पर मंगलवार सुबह एक कार पलट गई। इस घटना में 13 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
तोकावाडे थाने के एक अधिकारी ने कहा कि कार अले फाटा से कल्याण की तरफ जा रही थी। उन्होंने कहा कि कार अचानक वैशाखरे मोड़ पर पलट गई।
अधिकारी ने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और घायलों में तीन की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच जारी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।