लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने 1996 में माइकल जैक्सन के शो की कर माफी को बरकरार रखा

By भाषा | Updated: January 6, 2021 20:43 IST

Open in App

मुंबई, छह जनवरी महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने बुधवार को दो दशक से भी पहले 1996 में यहां हुए माइकल जैक्सन के संगीत कंसर्ट को मनोरंजन कर में दी गई छूट के फैसले को बरकरार रखा है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया।

मुंबई में “किंग ऑफ पॉप” के इस कंसर्ट की परिकल्पना शिव उद्योग सेना ने की थी जिसका नेतृत्व तब राज ठाकरे किया करते थे। इस शो के आयोजन के लिए एक निजी आयोजन प्रबंधन कंपनी ने मदद की थी।

राज ठाकरे अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष हैं।

महाराष्ट्र में 1996 में शिवसेना- भाजपा सरकार सत्ता में थी और कंसर्ट के आयोजन के वक्त मनोहर जोशी मुख्यमंत्री थे।

शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार ने यद्यपि 1996 में कंसर्ट को मनोरंजन कर से छूट दे दी थी लेकिन बंबई उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने पुराने आदेश को दरकिनार करते हुए सरकार के पास इस मामले को पुनर्विचार के लिये भेजा था।

मंत्रिमंडल ने अब इस कंसर्ट के लिये दी गई मनोरंजन कर की छूट के फैसले को बरकरार रखा है।

इससे आयोजन का प्रबंधन करने वाली ‘विजक्राफ्ट इंटरनेशनल’ को शो के आयोजन से प्राप्त रकम फिर से हासिल हो जाएगी जो उच्च न्यायालय के आदेश के बाद से अदालत के कोषागार में जमा है।

उपभोक्ताओं के अधिकार से जुड़े संगठन ‘मुंबई ग्राहक पंचायत’ ने मनोरंजन कर में छूट को चुनौती देते हुए 1996 में उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।

उच्च न्यायालय ने 2011 में सरकार ने छूट पर पुनर्विचार करने को कहा था लेकिन अब तक इस पर कोई फैसला नहीं हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण