लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री जयंत पाटिल की एंजियोग्राफी हुई

By भाषा | Updated: July 29, 2021 14:00 IST

Open in App

मुंबई, 29 जुलाई महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल की यहां एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को एंजियोग्राफी की गई। इससे एक दिन पहले मंत्रिमंडल की बैठक में बेचैनी होने की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

चिकित्सीय प्रक्रिया के बाद, मंत्री ने सोशल मीडिया पर बताया कि चिंता करने की कोई बात नहीं है और चिकित्सकों ने उन्हें दो दिन के लिए आराम करने की सलाह दी है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष, पाटिल को बुधवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जब उन्होंने मंत्री परिषद की बैठक के दौरान तबियत बिगड़ने की शिकायत की थी।

पाटिल ने बृहस्पतिवार को कहा, “आज सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल में मेरी एंजियोग्राफी की गई। चिकित्सकों को एंजियोग्राफी के दौरान कोई समस्या नहीं दिखी।”

मंत्री ने कहा, “मुझे दो दिन आराम करने की सलाह दी गई है।” साथ ही बताया कि वह अस्पताल से छुट्टी मिलने के तुरंत बाद काम पर लौटेंगे और उनका हाल-चाल लेने वालों को शुक्रिया कहा।

एंजियोग्राफी शरीर के अंगों या नसों का अध्ययन करने के लिए एक्स-रे जैसी तकनीक का इस्तेमाल करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित