लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार: पूर्व कांग्रेस नेता और नेता विपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल को फडणवीस ने बनाया मंत्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2019 12:43 IST

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मंत्रिमंडल में फिलहाल 22 कैबिनेट और 16 राज्यमंत्री हैं। ऐसे में अभी भी पांच मंत्रियों की गुंजाइश है।

Open in App
ठळक मुद्देर मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष सेलार ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मंत्री पद की शपथ ली। सोमवार से महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कैबिनेट विस्तार किया है। रविवार को पूर्व कांग्रेस नेता और नेता विपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल और मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष सेलार ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मंत्री पद की शपथ ली। मुंबई में रविवार को हुए कार्यक्रम में 8 कैबिनेट और 5 राज्यमंत्रियों ने शपथ दिलाई गई।  डॉ. अनिल बोंडे, संजय कुटे, सुरेश खाड़े, योगेश सागर, अतुल साल्वे, परिणय फुके, बाला भेगड़े, जयदत्त क्षीरसागर, तानाजी सावंत, अशोक उईके और अविनाश माहेकर को कैबिनेट में जगह दी गई है। 

पाटिल हुए मंत्रिमंडल में शामिल

पूर्व कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली कैबिनेट के मंत्री के रूप में शपथ ली। विखे पाटिल राज्य विधानसभा में नेता विपक्ष थे और उन्होंने हाल में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उनके पुत्र सुजय विखे पाटिल राज्य की अहमदनगर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं।

इस बीच, मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के आवास मंत्री प्रकाश मेहता और पांच अन्य राज्य मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मेहता के अतिरिक्त, इस्तीफा देने वाले अन्य मंत्रियों में राजकुमार बडोले, विष्णु सावरा, दिलीप कांबले, प्रवीण पोटे और अमरीश आत्राम शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। कैबिनेट का विस्तार राज्य विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले और विधानसभा चुनाव से चार महीने पहले हुआ है।

शनिवार को मुख्यमंत्री की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात में नामों की सूची पर मुहर लगने की जानकारी मिली है। इससे पहले शुक्रवार रात फडणवीस ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे शपथग्रहण समारोह में उपस्थित नहीं रहे। उल्लेखनीय है कि वे पार्टी के 18 सांसदों के साथ अयोध्या गए हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी