लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में शिंदे कैबिनेट का मंगलवार को हो सकता है विस्तार, सुबह 11 बजे राजभवन में दिलाई जा सकती है 14 नए मंत्रियों को शपथ

By रुस्तम राणा | Updated: August 8, 2022 16:42 IST

सूत्रों ने कहा कि विस्तार में भाजपा के साथ-साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के बागी खेमे के 7-7 मंत्री शामिल होंगे, जबकि मानसून सत्र के बाद एक बड़ा विस्तार होगा।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल में 14 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ कैबिनेट में भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के 7-7 विधायक होंगे शामिल शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 30 जून को शपथ ली थी

मुंबई: महाराष्ट्र में मंगलवार को शिंदे सरकार की मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के 7-7 विधायक शामिल हो सकते हैं। कुल 14 मंत्री शपथ लेंगे। सूत्रों के अनुसार, कल सुबह 11 बजे महाराष्ट्र राजभवन में इन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

सूत्रों ने कहा कि विस्तार में भाजपा के साथ-साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के बागी खेमे के 7-7 मंत्री शामिल होंगे, जबकि मानसून सत्र के बाद एक बड़ा विस्तार होगा। शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 30 जून को शपथ ली थी, लेकिन तब से कैबिनेट विस्तार लंबित है।

यह अनुमान लगाया गया था कि शिंदे खेमे में शिवसेना के बागी विधायकों के खिलाफ अयोग्यता के चल रहे मामले के कारण विस्तार में देरी हुई थी। हालांकि, शिंदे और फडणवीस दोनों ने इससे इनकार किया है, हालांकि उन्होंने देरी का कोई कारण बताने से इनकार कर दिया।

 

इस बीच, महाराष्ट्र विधानमंडल सचिवालय ने मानसून सत्र से पहले तैयारियों के लिए 9 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश रद्द कर दिया है। सचिवालय ने सोमवार को जारी एक आदेश में कर्मचारियों की 9 अगस्त से 18 अगस्त के बीच की सभी छुट्टियों को रद्द कर दिया है और उन्हें कार्यालय में उपस्थित रहने को कहा है। राज्य विधानसभा का मानसून सत्र 10 से 18 अगस्त तक चलेगा।

टॅग्स :महाराष्ट्रएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी