लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने कोविड-19 मामलों में वद्धि के मद्देनजर टीकाकरण की गति बढ़ाने पर जोर दिया

By भाषा | Updated: December 27, 2021 18:53 IST

Open in App

मुम्बई, 27 दिसंबर महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर सोमवार चिंता प्रकट की तथा नये स्वरूप ओमीक्रोन के चलते उत्पन्न नये संकट की आशंका के बीच कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए टीकाकरण की गति तेज करने एवं प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।

मंत्रिमंडल की बैठक में बताया गया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या पिछले 20 दिनों में करीब 50 प्रतिशत बढ़ गयी है। राज्य में 26 दसंबर को कोविड-19 के 9813 उपचाराधीन मरीज थे।

दक्षिण मुम्बई के विधानभवन में हुई मंत्रिमंडल की इस बैठक में डिजिटल माध्यम से हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकर ने से कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के लिए एक-दो दिन में कोविड-19 कार्यबल की बैठक बुलायी।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार ठाकरे ने इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सतर्कता बरतने एवं प्रभावी कदम उठाने का सुझाव दिया।

बयान के मुताबिक मंत्रिमंडल ने पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के मामलों में हुई वृद्धि पर चिंता प्रकट की। स्वास्थ्य सचिव प्रदीप व्यास ने मंत्रिमंडल के सामने एक प्रस्तुति जिसमें उन्होंने कहा कि जनवरी में उपचाराधीन रोगियों बढ़ने की आशंका है।

व्यास ने कहा कि समय की मांग है कि टीकाकरण की गति बढ़ायी जाए और कुछ दिनों पहले राज्य में एक दिन में टीके की आठ लाख खुराक दी गयी लेकिन अब वह घटकर पांच लाख हो गयी है।

उन्होंने कहा कि आठ दिसंबर को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 6200 रोगी उपचाराधीन थे लेकिन अब उनकी संख्या बढ़कर करीब 10000 हो गयी है तथा संक्रमण दर 1.06 प्रतिशत है।

व्यास ने कहा कि 26 दिसंबर को कोरोना वायरस के 1648 नये मामले सामने आये । बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को अपने प्रभार वाले जिलों में टीकाकरण को तेजी से पूरा कराने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन