लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में आरक्षण देने का समर्थन करने का निर्णय लिया

By भाषा | Updated: October 13, 2021 20:15 IST

Open in App

मुंबई, 13 अक्टूबर महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल ने उच्च पदों पर अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रतिनिधित्व कम होने की स्थापना देने वाली एक रिपोर्ट पर विचार करने के बाद बुधवार को निर्णय लिया कि सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में आरक्षण को समर्थन दिया जाएगा।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मंत्रिमंडल ने यहां एक बैठक के बाद निर्णय लिया कि आरक्षित वर्ग से राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए पदोन्नति में आरक्षण की नीति को समर्थन दिया जाएगा और तदनुसार उच्चतम न्यायालय में सरकार का पक्ष रखा जाएगा जहां यह मामला लंबित है। एक अधिकारी ने बताया कि उच्चतम न्यायालय में एक अतिरिक्त हलफनामा दायर किया जाएगा जिसमें पदोन्नति में आरक्षण पर सरकार का रुख स्पष्ट होगा।

मंत्रिमंडल ने सरकारी नौकरियों में उच्च पदों पर अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के वर्तमान प्रतिनिधित्व पर मुख्य सचिव सीताराम कुंटे द्वारा तैयार एक रिपोर्ट पर चर्चा की। अधिकारी ने कहा कि रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य कैडर में इन समुदाय के लोगों का उच्च पदों पर पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है और इसलिए महाराष्ट्र सरकार ने पदोन्नति में आरक्षण देने की मांग का समर्थन करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट और उसके नतीजों का हलफनामे में उल्लेख किया जाएगा जिसे उच्चतम न्यायालय में पेश किया जाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल