लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र मंत्रिमंडलः पूरी तरह ‘पेपरलेस’ कैबिनेट बैठक,  सभी मंत्रियों को आईपैड, जानें मुख्य बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2025 17:10 IST

Maharashtra Cabinet: पहल को सफल बनाने के लिए राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने मंत्रियों को आईपैड के उपयोग संबंधी प्रशिक्षण दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री को डिवाइस के साथ लॉगिन आईडी, पासवर्ड और आधिकारिक ईमेल खाते की जानकारी भी दी गई। पूर्व के फैसलों का पूरा रिकॉर्ड अब ईमेल के माध्यम से उपलब्ध होगा।

मुंबईः महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने मंगलवार को डिजिटलीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पूरी तरह ‘पेपरलेस’ होने की घोषणा की। इसके तहत सभी मंत्रियों को आईपैड वितरित किए गए हैं। राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने बताया कि अब मंत्रिमंडल की बैठक के एजेंडे, टिप्पणियां और पिछली बैठकों के विवरण ईमेल के माध्यम से मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों को भेजे जाएंगे। ये दस्तावेज मंत्रीगण सीधे अपने आईपैड पर देख सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस पहल को सफल बनाने के लिए राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने मंत्रियों को आईपैड के उपयोग संबंधी प्रशिक्षण दिया।

हर मंत्री को डिवाइस के साथ लॉगिन आईडी, पासवर्ड और आधिकारिक ईमेल खाते की जानकारी भी दी गई। भुजबल ने कहा कि मंत्रिमंडल बैठकों के दौरान की गई प्रस्तुति (पीपीटी) और पूर्व के फैसलों का पूरा रिकॉर्ड अब ईमेल के माध्यम से उपलब्ध होगा।

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन