लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने साहसिक पर्यटन नीति को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: July 14, 2021 20:53 IST

Open in App

मुंबई, 14 जुलाई महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को एक नीति को मंजूरी प्रदान कर दी।

इस संबंध में एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि साहसिक पर्यटन गतिविधियों में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए जमीनी, हवाई और जलीय गतिविधियां शामिल होंगी।

विज्ञप्ति में कहा गया कि साहसिक पर्यटन नीति को मंजूरी देने का निर्णय मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में किया गया।

इसमें कहा गया कि इस तरह की गतिविधियों के आयोजकों को शुरुआत में अस्थायी पंजीकरण प्रमाणपत्र हासिल करना होगा और अंतिम प्रमाणपत्र सभी सुरक्षा उपाय किए जाने के बाद ही जारी किया जाएगा।

पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर इस बारे में जल्द ही विस्तृत दिशा-निर्देश उपलब्ध होंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया कि मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करनेवाले कर्मियों के लिए सातवें वेतन आयोग के अनुरूप वेतन श्रेणी संशोधन के लिए नियमों को अंतिम रूप देने के वास्ते भी नीतिगत निर्णय किया। संशोधित वेतन श्रेणी एक जुलाई से प्रभाव में आएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस