महाराष्ट्र उपचुनाव: देगलुर विधानसभा सीट से छह लोग कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडने के लिए आगे आये
By भाषा | Updated: October 1, 2021 21:47 IST2021-10-01T21:47:22+5:302021-10-01T21:47:22+5:30

महाराष्ट्र उपचुनाव: देगलुर विधानसभा सीट से छह लोग कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडने के लिए आगे आये
मुंबई, एक अक्टूबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के मंत्री अशोक चव्हाण ने शुक्रवार को कहा कि 30 अक्टूबर को देगलुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने के वास्ते छह लोग आगे आए हैं।
पार्टी की बैठक के बाद चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस के मौजूदा विधायक रावसाहेब अंतापुरकर के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराना पड़ रहा है और चुनाव लड़ने का इरादा रखने वालों में उनके बेटे जितेश भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि नामों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा, जो अंतिम फैसला करेगी।
देगलुर नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।
नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख आठ अक्टूबर है, जबकि 11 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 13 अक्टूबर को नामांकान वापस लिए जा सकेंगे। वोटों की गिनती दो नवंबर को होगी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।