लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र उपचुनाव: 22 जिला परिषद सीटों पर भाजपा की जीत, एमवीए के खाते में 46 सीटें

By भाषा | Updated: October 6, 2021 23:39 IST

Open in App

मुंबई, छह अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को महाराष्ट्र के आधा दर्जन जिलों की 85 जिला परिषद सीटों के उपचुनाव में 22 सीटों पर जीत मिली, जबकि कांग्रेस को 144 पंचायत समिति सीटों में से 36 पर जीत हासिल हुई। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी परिणामों में यह जानकारी दी गई है।

छह जिला परिषदों धुले, नंदुरबार, अकोला, वाशिम, नागपुर, पालघर की 84 रिक्त सीटों और 37 पंचायत समितियों की 141 सीटों पर मंगलवार को मतदान हुआ और बुधवार को मतगणना हुई।

इसके अलावा, एक जिला परिषद सीट और तीन पंचायत समिति वार्ड में उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव हुआ।

छह जिला परिषदों की 85 सीटों में से, भाजपा ने सबसे अधिक 22 सीटें जीतीं, जबकि सत्तारूढ़ एमवीए (महा विकास अघाड़ी) के घटक दलों कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना ने क्रमशः 19, 15 और 12 सीटों पर जीत हासिल हुई। एमवीए को कुल 46 सीटों पर जीत हासिल हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे