लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बाढ़ के पानी में डूबे पुल से गुजर रही बस बही, चार लोग लापता

By भाषा | Updated: September 28, 2021 12:01 IST

Open in App

यवतमाल (महाराष्ट्र), 28 सितंबर महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में मंगलवार को सुबह बाढ़ के पानी में डूबे एक पुल से गुजर रही राज्य परिवहन निगम की एक बस बह गई। बस में सवार चार लोग अब भी लापता हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना उमरखेड़ तहसील में दहागांव पुल पर सुबह करीब आठ बजे हुई, जब महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस नागपुर से नांदेड़ जा रही थी।

उमरखेड़ के तहसीलदार अनांद देओलगांवकर ने बताया कि इलाके में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसी दौरान बस पानी में डूबे पुल से गुजरते समय तेज बहाव में बह गई। बस में चालक और परिचालक के अलावा चार यात्री सवार थे।

अधिकारी ने बताया कि दो यात्रियों को बचा लिया गया और अन्य चार लोगों की तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं