लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र बजट सत्र : देवेंद्र फडणवीस बोले, उद्धव ठाकरे की चाय पार्टी की प्रथा का बहिष्कार करेगी भाजपा

By भाषा | Updated: February 23, 2020 17:32 IST

महाराष्ट्र विधानसभा में बजट सत्र की पूर्व संध्या पर राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली पारंपरिक चाय पार्टी का बीजेपी बहिष्कार करेगी। इस बात की जानकारी खुद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी।

Open in App
ठळक मुद्दे24 फरवरी सोमवार को शुरू होगा महाराष्ट्र का बजट सत्रइस बार सुबह 11 बजे बजट पेश कर महा विकास अघाडी की नई परंपरा की शुरुआत करेगी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट सत्र की पूर्व संध्या पर राज्य सरकार की पारंपरिक चाय पार्टी का बहिष्कार करने का ऐलान किया है । महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा और यह 6 मार्च तक जारी रहेगा ।

फडणवीस ने कहा, ‘‘महा विकास अघाड़ी सरकार का गठन 28 नवंबर को हुआ था । लेकिन यह अब तक दिशाहीन एवं यू टर्न सरकार साबित हुई है । राज्य सरकार की चाय पार्टी में शामिल होने का हमारा मूड नहीं है ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चाय के लिए विपक्ष को निमंत्रण बेहतर संवाद के लिए है । लेकिन मेरा मानना है कि शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा को पहले आपसी संवाद सुधारने की आवश्यकता है । उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया है, जिससे यह स्पष्ट हो जाता है कि ये सभी वादे झूठे हैं ।’’

6 मार्च को पेश होगा महाराष्ट्र का बजट

महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। 6 मार्च को राज्य का वार्षिक बजट पेश किया जाएगा। विधानसभा में वित्त मंत्री अजित पवार सुबह 11 बजे और विधान परिषद में वित्त राज्य मंत्री शंभूराज देसाई बजट पेश करेंगे। इस बजट की खास बात यह है कि अब तक विधानसभा में दोपहर 2 बजे बजट पेश होता रहा है, लेकिन इस बार सुबह 11 बजे बजट पेश कर महा विकास अघाडी की नई परंपरा की शुरुआत करेगी। 6 मार्च को विधान मंडल के दोनों सदनों में बजट पेश होने के बाद 7 मार्च से 10 मार्च तक विधानसभा बंद रहेगी। बजट सत्र 18 दिन चलेगा। वहीं, विपक्ष 23 दिन के बजट सत्र बुलाए जाने की मांग कर रही थी।

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसशिव सेनाउद्धव ठाकरेबजट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी