लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र ब्रेकिंग न्यूजः मुंबई के कंटेनमेंट जोन में महिला ने तोड़ा लॉकडाउन, मना करने पर पुलिसकर्मियों से की मारपीट, देखें वायरल हो रहा वीडियो

By गुणातीत ओझा | Updated: April 18, 2020 14:42 IST

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए मानखुर्द क्षेत्र में सब्जी बेचने की जिद पर अड़ी महिला ने पुलिस वालों से मारपीट की। कई पुलिसकर्मी मिलकर भी महिला पर काबू नहीं कर पा रहे थे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ नियमों के उल्लंघन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इस संकट की घड़ी में भी लोग वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बने नियमों का पालन न कर के बड़ी समस्या खड़ी कर रहे हैं। नियमों के उल्लंघन की कड़ी में एक चौंका देने वाला मामला मुंबई से आया है। मुंबई में कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए मानखुर्द क्षेत्र में सब्जी बेचने की जिद पर अड़ी महिला ने पुलिस वालों से मारपीट की। कई पुलिसकर्मी मिलकर भी महिला पर काबू नहीं कर पा रहे थे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ नियमों के उल्लंघन की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिसकर्मियों और सब्जी बेचने वाली महिला के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायर हो रहा है। 

देखें वीडियो...

मुंबई में कोरोना वायरस के 77 नए मामले आए सामने, कुल मामलों की संख्या 2,120 हुई

मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 77 और मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को इसके मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,120 हो गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने एक विज्ञप्ति में बताया कि मुंबई में संक्रमण से पांच और लोगों की मौत होने से इस महामारी से मृतकों की संख्या बढ़कर 121 हो गई है। बीएमसी के अनुसार 37 और लोग स्वस्थ हुए है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। शहर में स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 239 हो गई है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि कोरोना वायरस के संदिग्ध 201 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्समहाराष्ट्र में कोरोनामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया