लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : ठाणे में मधुमक्खियों के काटने से लड़के की मौत, अस्पताल में परिजन का हंगामा

By भाषा | Updated: July 6, 2021 10:33 IST

Open in App

ठाणे, छह जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मधुमक्खियों के काटने से 15 साल के लड़के की मौत होने के बाद उसके परिजन ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए यहां के एक अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष से एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे शहर के राबोड़ी इलाके में रहने वाले लड़के पर सोमवार को मधुमक्खियों ने हमला किया था। परिवार के लोग तत्काल उसे कालवा इलाके में सरकारी छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल ले गए।

अधिकारी ने बताया कि इलाज के दौरान सोमवार की रात को लड़के की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उसके परिवार के सदस्यों ने अस्पताल प्रशासन पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और अस्पताल में हंगामा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर आई और स्थिति को नियंत्रण में किया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में अभी दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है। घटना के संबंध में अभी कोई गिरफ्तारी भी नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह