लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : पालघर में पेड़ से लटका मिला एक शख्स का शव, परिवार ने की जांच की मांग

By भाषा | Updated: September 8, 2021 10:13 IST

Open in App

पालघर, आठ सितंबर महाराष्ट्र के पालघर जिले में 20 वर्षीय युवक का शव एक पेड़ से लटका मिला जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसकी मौत की जांच कराने की मांग की। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नायगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों ने मंगलवार को नायगांव इलाके में एक नाले से सटे छोटे से पेड़ से राजेश सिंह की लाश लटकती देखी और पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि मृतक दिहाड़ी मजदूर औरर आदतन शराब पीने वाला था।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को वसई में सरकारी अस्पताल भेजा और अचानक हुई मौत का एक मामला दर्ज कर लिया।

बाद में, युवक के परिवार के सदस्यों और दोस्तों ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उसने आत्महत्या की है।

उन्होंने कहा कि उसे शराब पीने की आदत थी और उसने नायगांव इलाके में कुछ शराब दुकान के मालिकों से बहुत सा पैसा उधार लिया हुआ था।

परिवार ने मांग की है कि पुलिस उसकी मौत के मामले की विस्तृत जांच करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह