महाराष्ट्र: फ्लैट में दो बहनों के शव लटके मिले

By भाषा | Updated: August 3, 2021 02:02 IST2021-08-03T02:02:07+5:302021-08-03T02:02:07+5:30

Maharashtra: Bodies of two sisters found hanging in flat | महाराष्ट्र: फ्लैट में दो बहनों के शव लटके मिले

महाराष्ट्र: फ्लैट में दो बहनों के शव लटके मिले

ठाणे (महाराष्ट्र) , दो अगस्त नवी मुंबई के ऐरोली क्षेत्र में दो बहनों के शव उनके फ्लैट में लटके मिले जो सड़ी-गली दशा में थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया पुलिस को संदेह है कि दोनों ने खुद को फांसी लगा ली होगी और इस संदेह के आधार पर दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को यह घटना तब सामने आयी जब लक्ष्मी (33) और उसकी बहन स्नेहा (26) के फ्लैट से बदबू आने की खबर पड़ोसियों ने पुलिस को दी। यह फ्लैट सेक्टर-10 की एक हाउसिंग सोसाइटी में है।

पुलिस के अनुसार दोनों बहनों को आखिरी बार शुक्रवार को देखा गया था। कुछ साल पहले उनके पिता गुजर गए थे और बाद में मां ने खुदकुशी कर ली थी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Bodies of two sisters found hanging in flat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे