लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद रत्नागिरी में डैम टूटा, 6 की मौत, कई लोग लापता, 7 गांवों में बाढ़ के हालात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2019 07:41 IST

रत्नागिरी के आसपास के इलाकों में लगातार बारिश के चलते अब वहां मौजूद तिवरे बांध टूट गया। बांध टूटने के चलते 7 गांवों में बाढ़ के हालात हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडैम टूटने के चलते आसपास के इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई  तिवरे डैम में बारिश के चलते पहले ही जलस्तर बहुत बढ़ गया था, जिसके बाद यह हादसा हो गया।

महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते हालात बदतर होते जा रहे हैं। भीषण वर्षा के चलते रत्नागिरी में तिवरे डैम टूट गया है। डैम टूटने की वजह से 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग लापता हैं। डैम के पास बसे करीब 7 गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्थानीय प्रशासन ने दो शव बरामद किए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने का अनुमान है।

देर रात डैम टूटने के चलते आसपास के इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई और डैम के पास बने करीब एक दर्जन घर पूरी तरह बह गए हैं। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और वॉलेंटियर्स के अलावा एनडीआरएफ टीम को भी बचाव और राहत कार्य में लगाया गया है। तिवरे डैम में बारिश के चलते पहले ही जलस्तर बहुत बढ़ गया था, जिसके बाद यह हादसा हो गया। 

महाराष्ट्र में अभी तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है

मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई में दीवार गिरने की घटना सहित महाराष्ट्र में हुई विभिन्न घटनाओं में 44 लोगों की मौत हुई है। मंगलवार (2 जुलाई) को पुणे के अम्बेगांव के पास सिंहगड कॉलेज की दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कल्याण में भारी बारिश से नेशनल उर्दू स्कूल की दीवार गिरने से करीब 3 लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रुप से घायल है।  भारी बारिश के कारण मलाड पूर्व के पिंपरीपाड़ा इलाके में एक दीवार गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई है और 13 घायल बताए जा रहे हैं। मालूम हो कि पुणे के कोंधवा इलाके में दीवार ढहने से 15 मजदूरों की मौत हो गई थी।

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी