महाराष्ट्र: समंदर में पलटी नाव, 40 बच्चे थे सवार, रेस्क्यु ऑपरेशन जारी

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 13, 2018 14:26 IST2018-01-13T14:13:35+5:302018-01-13T14:26:30+5:30

के एल पोंडो स्कूल के ये सभी 40 बच्चे पालघर स्थित दहानू में पिकनिक मनाने गए थे।

Maharashtra: boat carrying 40 children capsizes near dahanu, rescue operation underway | महाराष्ट्र: समंदर में पलटी नाव, 40 बच्चे थे सवार, रेस्क्यु ऑपरेशन जारी

महाराष्ट्र: समंदर में पलटी नाव, 40 बच्चे थे सवार, रेस्क्यु ऑपरेशन जारी

महाराष्ट्र में स्कूली बच्चों से सवाल एक नाव समंदर में पलट गयी। नाव में 40 बच्चे सवार थे। चार बच्चों की डूबने से मौत हो गयी है। 32 बच्चों को बचा लिया गया है। घटना पालघर जिले के दहानू में हुई है। बोट के डूबने की खबर मिलते ही प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। यह हादसा समुद्री तट से दो मील दूरी पर सुबह करीब 11:30 बजे हुआ।

ताजा जानकारी के मुताबिक अब तक करीब 32 बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है। 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई है जबकि 4 अब भी लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन मछुआरों की मदद से राहत बचाव कार्य कर रहा है। हालांकि अब तक हादसे के कारणों को पता नहीं चल पाया है।


Web Title: Maharashtra: boat carrying 40 children capsizes near dahanu, rescue operation underway

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे