लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र बोर्डः दसवीं का परिणाम घोषित; 99.95 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण

By भाषा | Updated: July 16, 2021 16:00 IST

Open in App

पुणे, 16 जुलाई महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को दसवीं कक्षा के छात्रों के परिणाम घोषित किए और इसमें सर्वाधिक 99.95 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण इस वर्ष माध्यमिक स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (दसवीं कक्षा) का आयोजन नहीं हुआ और विद्यार्थियों के आंतरिक आकलन के आधार पर अंकों की गणना की गई।

बोर्ड के अध्यक्ष दिनकर पाटिल ने कहा, ‘‘इस वर्ष आंतरिक आकलन के आधार पर मूल्यांकन किया गया, जिसे स्कूलों ने बोर्ड को भेजा था। 15,75,806 नए विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे और बोर्ड को 15,75,752 विद्यार्थियों के अंक प्राप्त हुए जिनमें से 15,74,994 विद्यार्थी पास हुए। उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 99.95 है जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.65 फीसदी अधिक है।’’

अधिकारी ने कहा कि 82,802 विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा में फिर से पढ़ाई की और इस वर्ष आकलन के लिए पंजीकरण कराया जिनमें से 74,618 विद्यार्थी पास हुए हैं जो 90.25 फीसदी है। उन्होंने कहा कि 957 विद्यार्थियों ने आकलन में 100 फीसदी अंक प्राप्त किए।

बोर्ड के मुताबिक राज्य के नौ संभागों में से कोंकण संभाग में 100 फीसदी उत्तीर्ण प्रतिशत रहा, जबकि नागपुर में सबसे कम 99.84 फीसदी उत्तीर्ण प्रतिशत रहा।

इस वर्ष 99.96 फीसदी लड़कियों ने, 99.94 फीसदी लड़कों ने और 97.84 फीसदी विकलांग विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो