शरद पवार के खिलाफ 'अपमानजनक' टिप्पणी के आरोप में, महाराष्ट्र भाजयुमो का पदाधिकारी गिरफ्तार
By भाषा | Updated: May 24, 2021 07:44 IST2021-05-24T00:53:54+5:302021-05-24T07:44:05+5:30

शरद पवार के खिलाफ 'अपमानजनक' टिप्पणी के आरोप में, महाराष्ट्र भाजयुमो का पदाधिकारी गिरफ्तार
मुंबई, 23 मई मुंबई पुलिस ने राकांपा प्रमुख शरद पवार और उनके पोते विधायक रोहित पवार के खिलाफ ट्विटर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की महाराष्ट्र इकाई के सचिव को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि आरोपी प्रदीप गावड़े को शनिवार को पुणे में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। मुंबई पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने यहां बांद्रा में रहने वाले राकांपा के एक पदाधिकारी की शिकायत पर उसे गिरफ्तार किया है।
अधिकारी ने कहा, ''उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए और 500 समेत विभिन्न धाराओं और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।