लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : कोविड केंद्रों की निविदा प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: March 4, 2021 14:43 IST

Open in App

मुंबई, चार मार्च महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत भाजपा नेताओं ने राज्य में कोविड-19 देखभाल केंद्रों की निविदा प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार को लेकर बृहस्पतिवार को यहां विधान भवन के बाहर प्रदर्शन किया।

भाजपा नेताओं ने हाथों में बैनर ले रखे थे जिनमें से एक पर लिखा था, ‘‘सरकार की आलोचना करते हैं जिसने कोविड देखभाल केंद्रों पर 3.77 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च किया जो अनुमानित खर्च से अधिक है।’’

हालांकि विपक्षी दल के नेताओं ने उन केंद्रों के नाम नहीं बताएं जहां कथित भ्रष्टाचार हुआ है।

राधाकृष्ण विखे पाटिल, गिरीश महाजन और आशीष शेलार समेत भाजपा नेताओं ने शिवसेना नीत राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

राज्य विधानसभा का बजट सत्र एक मार्च से शुरू हुआ है।

मंगलवार को फडणवीस ने राज्य विधानसभा में एक केंद्रीय सर्वे के हवाले से कहा था कि यदि राज्य सरकार स्थिति से उचित तरीके से निबटती तो महाराष्ट्र में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 30,900 से कम होती तथा संक्रमण के मामले 9.55 लाख से कम होते।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक तीन मार्च तक महाराष्ट्र में कोविड-19 के कुल मामले 21,79,185 और संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 52,280 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता