लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: अहिल्या देवी की प्रतिमा के अनावरण की भाजपा एमएलसी की कोशिश पुलिस ने नाकाम की, मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: February 13, 2021 00:17 IST

Open in App

मुंबई, 12 फरवरी पुलिस ने शुक्रवार को पुणे के जेजुरी कस्बे में अहिल्या देवी होलकर की प्रतिमा का अनावरण करने की भाजपा के विधान परिषद सदस्य गोपीचंद पडालकर की कोशिश नाकाम कर दी।

जेजुरी थाने के एक अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार शाम को पडालकर और उनके 60 समर्थकों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि पडलकर एवं उनके समर्थकों द्वारा किए हंगामे के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है।

महाराष्ट्र के मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार शनिवार को प्रतिमा का औपचारिक अनावरण करेंगे।

देशमुख ने बताया कि पवार 13 फरवरी को शाम साढ़े चार बजे प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पवार के आलोचक पडालकर ने राकांपा प्रमुख द्वारा प्रतिमा का अनावरण किए जाने पर आपत्ति जताई थी।

बताया जा रहा है कि पडालकर ने इस प्रतिमा का अनावरण कुछ चरवाहों से कराने की कोशिश की थी। इस प्रतिमा को जुजुरी देवस्थान (मंदिर न्यास) ने स्थापित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर