महाराष्ट्र: औरंगाबाद में मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान प्रदर्शन करने पर भाजपा कार्यकर्ता हिरासत में

By भाषा | Updated: February 5, 2021 16:00 IST2021-02-05T16:00:06+5:302021-02-05T16:00:06+5:30

Maharashtra: BJP worker detained for demonstrating during Chief Minister's visit in Aurangabad | महाराष्ट्र: औरंगाबाद में मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान प्रदर्शन करने पर भाजपा कार्यकर्ता हिरासत में

महाराष्ट्र: औरंगाबाद में मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान प्रदर्शन करने पर भाजपा कार्यकर्ता हिरासत में

औरंगाबाद, पांच फरवरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की औरंगाबाद यात्रा के दौरान शुक्रवार को एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता द्वारा विरोध प्रदर्शन करने पर उसे हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाकरे ने सुबह औरंगाबाद स्थित दिल्ली गेट क्षेत्र का दौरा किया और ओवरहेड पानी टंकी के कार्य की समीक्षा की।

अधिकारी ने कहा कि उसी समय भाजपा जिला अध्यक्ष संजय केनेकर के नेतृत्व में पार्टी के कुछ कार्यकर्ता घटनास्थल पर आए और प्रदर्शन करने लगे, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

हिरासत में लिए जाने के बाद केनेकर ने संवाददाताओं से कहा, “औरंगाबाद में पानी की पाइपलाइन के 1,680 करोड़ रुपये की योजना का काम शुरू होना बाकी है। इसके क्रियान्वयन में देर हो रही है। इसके अलावा सरकार औरंगाबाद का नाम भी नहीं बदल रही है। इसलिए मैं प्रदर्शन कर रहा था, मैंने काली शर्ट पहनी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: BJP worker detained for demonstrating during Chief Minister's visit in Aurangabad

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे