लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : स्थानीय निकायों में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे को लेकर बुधवार को प्रदर्शन करेगी भाजपा

By भाषा | Updated: September 14, 2021 20:58 IST

Open in App

ठाणे, 14 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ठाणे इकाई ने कहा है कि वह स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कोटे की सुरक्षा करने में महाराष्ट्र सरकार की कथित विफलता के खिलाफ बुधवार को तालुका स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी।

दरअसल, ओबीसी आरक्षण उच्चतम न्यायालय ने यह कहते हुए रद्द कर दिया था कि आरक्षण स्थानीय निकायों में कुल सीटों के 50 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकता है।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा की ठाणे इकाई के प्रमुख और विधान परिषद के सदस्य निरंजन दावखरे और स्थानीय विधायक संजय केलकर ने कहा कि उद्धव ठाकरे सरकार के प्रयासों की कमी के कारण ओबीसी आरक्षण को लेकर यह कानूनी झटका लगा है।

दोनों नेताओं ने कहा कि भाजपा चाहती है कि महा विकास अगाड़ी सरकार जल्द से जल्द अन्य पिछड़ा वर्ग को लेकर आंकड़े एकत्र करे और आरक्षण बहाल करने के लिए हर संभव कदम उठाए।

उच्चतम न्यायालय के आरक्षण को रद्द करने के फैसले के बाद खाली हुईं जिला परिषद और ग्राम पंचायत की सीटों के लिए पांच अक्टूबर को उपचुनाव होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह