लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: भाजपा ने पवार पर साधा निशाना, 2011 में किसानों पर गोलीबारी को याद किया

By भाषा | Updated: October 11, 2021 22:28 IST

Open in App

पुणे, 11 अक्टूबर लखीमपुर खीरी की घटना के खिलाफ महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी के घटक दलों द्वारा बंद का आयोजन किये जाने के दिन सोमवार को भाजपा ने राकांपा प्रमुख शरद पवार पर परोक्ष रूप से निशाना साधा, जिन्होंने लखीमपुर खीरी की घटना की तुलना जलियांवाला बाग नरसंहार से की थी। भाजपा ने कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के सत्ता में रहने के दौरान 2011 मावल पुलिस गोलीबारी की घटना को याद किया जिसमें पुणे जिले के तीन किसान मारे गए थे।

पुलिस ने 9 अगस्त, 2011 को पुणे जिले के पवना बांध से पिंपरी-चिंचवड शहर तक प्रस्तावित एक पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों पर गोलियां चलाई थीं, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी।

महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर ने पुलिस गोलीबारी में मारे गए किसानों के परिजन से सोमवार को मुलाकात की और जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘लखीमपुर खीरी में जो कुछ भी हुआ वह निंदनीय था। उस घटना का समर्थन नहीं किया जा सकता है। हालांकि, किसानों के नाम पर लखीमपुर की घटना को भुनाने के लिए राजनीति की जा रही है। क्या इन किसानों की शहादत (मावल गोलीबारी में मारे गए) बेकार हो गई है?’’

दारेकर ने राकांपा प्रमुख शरद पवार का नाम लिए बिना कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना की तुलना जलियांवाला बाग हत्याकांड से की जाती है, लेकिन ‘‘यहां मावल में किसानों पर भीषण गोलीबारी हुई थी।’’

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मावल के 1,300 किसानों का अभी तक पुनर्वास क्यों नहीं हुआ? मैं यहां इस सब (बंद) के पीछे की राजनीति को उजागर करने आया हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान