लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बीजेपी ने गतिरोध दूर करने के लिए संभाजी भिड़े को भेजा, पर शिवसेना 50: 50 डील पर अड़ी, कहा 'फड़नवीस खुद करें बात'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 8, 2019 11:26 IST

Maharashtra: BJP, Shiv Sena: महाराष्ट्र में नई सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध को दूर करने को लेकर बीजेपी ने संभाजी भिड़े को उद्धव से मिलने भेजा

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने दक्षिणपंथी नेता संभाजी भिड़े को उद्धव ठाकरे से मिलने को भेजा थाशिवसेना ने कहा है कि दूत भेजने के बजाय देवेंद्र फड़नवीस खुद करें बात

महाराष्ट्र में नई सरकार गठन को लेकर शिवसेना के साथ जारी गतिरोध को दूर करने की कोशिशों में जुटी बीजेपी ने गुरुवार को महाराष्ट्र के प्रभावशाली दक्षिणपंथी नेता संभाजी भिड़े को शिवसेना प्रमुख उद्दव ठाकरे से मिलने उनके आवास मातोश्री भेजा। 

संभाजी को उद्धव ठाकरे के पास भेजने के पीछे बीजेपी का उद्देश्य बातचीत का नया दौर शुरू करने का था, लेकिन पुणे मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, शिवसेना के सूत्रों ने बताया कि उद्धव ने भिड़े से मुलाकात नहीं की। 

गुरुजी के नाम से चर्चित और महाराष्ट्र की राजनीति में प्रभावशाली शख्सियत माने जाने वाले संभाजी भिड़े 80 के दशक में संघ से जुड़े थे, लेकिन बाद में उन्होंने शिव हिंदुस्तान प्रतिष्ठान नाम से अपना एक अलग संगठन बना लिया था। पिछले साल उनका नाम भीमा-कोरेगांव हिंसा से भी जुड़ा था, लेकिन बीजेपी सरकार ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी। 

संभाजी भिड़े से नहीं मिले उद्धव ठाकरे!

इस रिपोर्ट के मुताबिक, 'शिवसेना के सूत्रों ने कहा, भिड़े गुरुजी मातोश्री आए थे, लेकिन उद्धव उनसे नहीं मिले। पिछले कुछ दिनों में कई दूत आ चुके हैं, लेकिन हमने स्पष्ट कर दिया है कि हम किसी से बात नहीं करेंगे। ऐसे वार्ताकारों को भेजने से बेहतर है कि देवेंद्र फड़नवीस 50: 50 डील पर अपना मत स्पष्ट करते हुए खुद कॉल करें, इसके अलावा कुछ काम नहीं करेगा।'

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, संभाजी भिड़े से उद्धव ठाकरे की मुलाकात इसलिए नहीं हो सकी क्योंकि भिड़े का दौरा अचानक हुआ था और उस समय शिवसेना प्रमुख मातोश्री में मौजूद नहीं थे।

हालांकि संभाजी ने शिवसेना के एक और वरिष्ठ नेता अनिल परब से मुलाकात की और परब ने उनका संदेश उद्धव तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। 

टॅग्स :महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाउद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे