लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र भाजपा ने प्रतिबंधों से प्रभावित लोगों के लिए 7,000 करोड़ रुपये का पैकेज मांगा

By भाषा | Updated: June 8, 2021 16:51 IST

Open in App

मुंबई, आठ जून महाराष्ट्र भाजपा के एक पदाधिकारी ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार को महामारी से प्रभावित लोगों और पेशेवरों के लिए राहत पैकेज के रूप में उस 7,000 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग करना चाहिए, जिसको कोविड-19 टीके खरीदने के लिए खर्च करने की योजना थी।

राज्य भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने यहां संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार पहले ही राज्य की पूरी आबादी के लिए टीके खरीदने की तैयारी की घोषणा कर चुकी थी।

उन्होंने कहा, "हालांकि, केंद्र सरकार ने अब राज्यों को मुफ्त टीके की आपूर्ति करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि महाराष्ट्र द्वारा निर्धारित 7,000 करोड़ रुपये की राशि बच गई है। इस राशि का उपयोग लॉकडाउन प्रभावित लोगों के लिए राहत पैकेज के रूप में किया जाना चाहिए।"

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को घोषणा की कि केंद्र सरकार 21 जून से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के टीकाकरण के लिए राज्यों को मुफ्त कोरोना वायरस टीका प्रदान करेगी।

उपाध्याय ने कहा कि महाराष्ट्र में अप्रैल के मध्य से "लॉकडाउन" लगा हुआ है।

उन्होंने कहा, "लाखों लोगों ने अपनी नौकरी खो दी है या पर्याप्त पैसा नहीं कमा सके हैं। सरकार को अब इस पैसे से इन लोगों की मदद करनी चाहिए, जो अब टीकों की खरीद के लिए आवश्यक नहीं हैं।"

उपाध्याय ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान के कार्यान्वयन और खुराक के वितरण के संबंध में "दोहरे मानदंड" अपनाए हैं।

उन्होंने कहा, "एक तरफ सरकार ने दावा किया कि वह खुराक देने के मामले में देश में अग्रणी है, लेकिन दूसरी तरफ उसने टीके की कम खुराक मिलने की शिकायत की है।"

उपाध्याय ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार सभी स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों का टीकाकरण करने में विफल रही है, जबकि कोविड-19 टीकाकरण अभियान इस साल 16 जनवरी को ही शुरू हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित