लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: BJP सांसद ने अपने ही पार्टी के विधायक को 'ब्लैकमेलर' बताया, विधायक ने भेज दिया 23 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2020 14:36 IST

विधायक प्रशांत बम्ब ने नांदेड़ निवार्चन क्षेत्र से अपनी पार्टी के सांसद प्रताप पाटिल चिखलीकर को मानहानि का नोटिस भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों को भेजे गये पत्र में उन्हें 'ब्लैकमेलर' कहा है। नोटिस में कहा गया है कि चिखलीकर के आरोप बेबुनियादी हैं और उनसे उन्हें मानसिक पीड़ा हुई।

महाराष्ट्र स्थित औरंगाबाद के गंगापुर विधानसभा निवार्चन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक प्रशांत बम्ब ने नांदेड़ निवार्चन क्षेत्र से अपनी पार्टी के सांसद प्रताप पाटिल चिखलीकर को मानहानि का नोटिस भेजकर आरोप लगाया है कि सांसद ने हाल ही में राज्य में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) अधिकारियों को भेजे गये पत्र में उन्हें 'ब्लैकमेलर' कहा है। 

मीडिया में शनिवार को जारी नोटिस की प्रति के अनुसार विधायक बम्ब ने सांसद चिखलीकर से 23 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा या फिर संवाददाता सम्मेलन में बिना शर्त सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और उनसे सोशल मीडिया में प्रसारित सभी संदेशों को हटाने के लिए कहा है।

नोटिस के मुताबिक चिखलीकर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नवंबर 2019 में एक पत्र लिखा था जिसमें कहा गया कि वे बम्ब की शिकायतों पर ध्यान नहीं दें और वह एक 'ब्लैकमेलर' हैं। 

गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले महीने कहा था कि जब भी मराठवाड़ा क्षेत्र में किसी भी प्रकार का बुनियादी ढांचा निर्माण कार्य शुरू होता है तो स्थानीय राजनीतिक नेता ठेकेदारों को परेशान कर रिश्वत की मांग करते हैं।बंब के अनुसार इस पत्र में चिखलीकर ने उन्हें ‘ब्लैकमेलर’ कहा था। बंब ने शनिवार को पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ मैंने अपने कानूनी सलाहकार के मार्फत चिखलीकर को मानहानि का नोटिस भेजा है।’’

नोटिस में कहा गया है कि चिखलीकर के आरोप बेबुनियादी हैं और उनसे उन्हें मानसिक पीड़ा हुई, ऐसे में उन्हें मुआवजे के रूप में 23 करोड़ रूपये दिया जाए। इस नोटिस में यह भी कहा गया है कि चिखलीकर बिना शर्त माफी मांगें और सोशल मीडिया पर बंब के खिलाफ डाले गये सारे पोस्ट हटाये जाएं।

बंब ने कहा, ‘‘मेरी पार्टी ने इस मुद्दे पर दखल नहीं दिया । मैंने कानूनी उपचार का मार्ग अपनाने का निर्णय लिया।’’ हालांकि, अभी तक चिखलीकर की प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले महीने कहा था कि मराठवाड़ा में जब भी कोई बुनियादी ढांचा निर्माण कार्य शुरू होता है तो स्थानीय नेता ठेकेदार को परेशान करते हैं। गडकरी ने संकेत दिया था कि ये नेता काम शुरू होने से पहले ठेकेदार को फोन करते हैं और रिश्वत मांगते हैं।

उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि ऐसी रूकावट नहीं बंद हुई तो उन लोगों को सीबीआई जांच का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, केंद्रीय मंत्री ने किसी का नाम नहीं लिया था।

टॅग्स :महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)औरंगाबादलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी