लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः भाजपा ने विपक्षी विधायकों की परेड का उड़ाया मजाक, कहा- आखिरी लड़ाई हम जीतेंगे

By भाषा | Updated: November 26, 2019 04:23 IST

विपक्षी दलों की ओर यहां होटल के समक्ष विधायकों की अभूतपूर्व सार्वजनिक परेड कराकर 162 विधायकों के समर्थन का दावा करने के कुछ मिनटों बाद ही उन्होंने कहा कि विधानसभा में होने वाले विश्वासमत से इसकी बराबरी नहीं की जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देशेलार ने शक्ति प्रदर्शन के दौरान 162 विधायकों की मौजूदगी पर भी आशंका जताई। उन्होंने कहा, ‘‘शिवसेना नेताओं ने कांग्रेस से हाथ मिला लिया है। यह दिखाता है कि उनका हिन्दुत्व कितना खोखला है।’’

भाजपा ने शिवसेना-राकांपा और कांग्रेस के विधायकों की यहां परेड कराकर किए गए संयुक्त शक्ति प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि विधानसभा के पटल पर उनकी पार्टी ही आखिरी जीत दर्ज करेगी। भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आशीष शेलार ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)- कांग्रेस की ‘पहचान परेड’ की आलोचना करते हुए इसे राज्य के लोगों और लोकतंत्र के साथ क्रूर मजाक करार दिया।

विपक्षी दलों की ओर यहां होटल के समक्ष विधायकों की अभूतपूर्व सार्वजनिक परेड कराकर 162 विधायकों के समर्थन का दावा करने के कुछ मिनटों बाद ही उन्होंने कहा कि विधानसभा में होने वाले विश्वासमत से इसकी बराबरी नहीं की जा सकती है। पूर्व मंत्री ने कहा कि पहचान परेड गवाहों के लिए होती है जिसमें वे अपराधियों की पहचान करते हैं। शेलार ने कहा, ‘‘ हम विधानसभा के पटल पर जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। होटल में इस तरह की परेड सदन में बहुमत साबित करने में सहायक नहीं होगी।’’

शेलार ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे एवं विधायक आदित्य ठाकरे के कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम पर शपथ लेने पर तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘‘शिवसेना नेताओं ने कांग्रेस से हाथ मिला लिया है। यह दिखाता है कि उनका हिन्दुत्व कितना खोखला है।’’

शेलार ने शक्ति प्रदर्शन के दौरान 162 विधायकों की मौजूदगी पर भी आशंका जताई। उन्होंने कहा, ‘‘ आपकी अपनी तस्वीर हो सकती है, ताकत दिखाने के लिए आपके अपने फोटोग्राफर हो सकते हैं लेकिन वह भाजपा है जो अंतिम समय में देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के नेतृत्व में जीत दर्ज करेगी।’’

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

भारत28 जनवरी टू 28 फरवरी?, 30 दिन गुजर गए, बेहद दर्दनाक?, विमान दुर्घटना में अजीत पवार की मृत्यु के बाद भतीजे रोहित ने चाचा के निधन पर भावुक पोस्ट

भारतमहाराष्ट्र पवार परिवारः 28 जनवरी को अजित पवार की मृत्यु और 26 फरवरी को एनसीपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं सुनेत्रा पवार?

भारतलातूर जिला परिषद चुनावः भाजपा 16 सीटों के साथ आगे, जानें शिवसेना, कांग्रेस, एनसीपी का हाल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं