लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : भाजपा महिला मोर्चा ने मुंडे के विरूद्ध प्रदर्शन शुरू किया

By भाषा | Updated: January 15, 2021 19:19 IST

Open in App

मुंबई, 15 जनवरी महाराष्ट्र भाजपा की महिला मोर्चा ने बलात्कार का आरोप झेल रहे कैबिनेट मंत्री व राकांपा नेता धनंजय मुंडे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की शुक्रवार को घोषणा की।

राज्य भाजपा की महिला मोर्चा की प्रमुख उमा खापरे ने कहा कि मुंडे के खिलाफ लगे आरोप बहुत गंभीर हैं लेकिन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इसपर चुप्पी साधे हुए हैं।

खापरे ने कहा, ‘‘उन्हें मुंडे का इस्तीफा मांगना चाहिए था। हमने मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार से राज्य भर में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।’’

राकांपा नेता पहले ही अपने खिलाफ लगे आरोपों से इंकार कर चुके हैं। उनका कहना है कि महिला उन्हें ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रही है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि शिकायत करने वाली महिला की बहन के साथ उनके प्रेम संबंध थे और उनके दो बच्चे भी हैं।

खापरे ने कहा, ‘‘उन्हें समझना चाहिए कि एक महिला से विवाह और दूसरी महिला के साथ संबंध रख कर वह क्या संदेश देना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो