लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र भाजपा नेता खड़से पहुंचे दिल्ली, पार्टी के बड़े नेताओं से मिलेंगे, करेंगे शिकायत

By भाषा | Updated: December 9, 2019 19:42 IST

विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद से वह राज्य नेतृत्व की आलोचना करते रहे हैं और ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह कोई कदम उठाएंगे। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में जमीन कब्जाने के आरोपों में 2016 में खड़से ने राजस्व मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Open in App
ठळक मुद्दे चुनावों में भाजपा के अपेक्षित प्रदर्शन के बाद पार्टी के कुछ निर्णयों पर 67 वर्षीय नेता ने आपत्ति जताई थी।सहयोगी ने कहा, ‘‘खड़से ने दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मिलने का समय मांगा है।

महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करने के लिए सोमवार को दिल्ली रवाना हो गए।

विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद से वह राज्य नेतृत्व की आलोचना करते रहे हैं और ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह कोई कदम उठाएंगे। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में जमीन कब्जाने के आरोपों में 2016 में खड़से ने राजस्व मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा के अपेक्षित प्रदर्शन के बाद पार्टी के कुछ निर्णयों पर 67 वर्षीय नेता ने आपत्ति जताई थी। विधानसभा चुनावों में उन्हें टिकट नहीं दिया गया था। पूर्व मंत्री के एक निकट सहयोगी ने कहा, ‘‘खड़से ने दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मिलने का समय मांगा है। मुलाकात में मुख्य मुद्दा पार्टी के अंदर उनके अलग-थलग होने को समाप्त किए जाने के बारे में होगा।’’

सहयोगी ने दावा किया कि पार्टी द्वारा खड़से से किए जा रहे व्यवहार के कारण ओबीसी नेतृत्व में ‘‘नाराजगी’’ है और दिल्ली के नेताओं से इस पर भी चर्चा की जा सकती है। खड़से ने शनिवार को पार्टी नेतृत्व को परोक्ष चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर उनका ‘‘अपमान’’ जारी रहा तो वह दूसरे विकल्प की तलाश करेंगे। 

टॅग्स :महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसकांग्रेसअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं