लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: भाजपा नेता ने कहा, नए कृषि कानून पर चर्चा के लिये हजारे से की मुलाकात

By भाषा | Updated: December 22, 2020 21:42 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 22 दिसंबर भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरिभाऊ बागाडे ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से मुलाकात की थी और उन्हें केंद्र द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानूनों के बारे में अवगत कराया।

हजारे ने 14 दिसंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखकर चेतावनी दी थी कि एम एस स्वामीनाथन समिति कि अनुशंसाओं को लागू करने और कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) को स्वायत्तता प्रदान करने संबंधी उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया गया तो वह भूख हड़ताल करेंगे।

बागाडे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “मैंने सोमवार को अन्ना हजारे से मुलाकात की थी और उनसे लगभग एक घंटे तक बातचीत की। मैंने उन्हें कृषि कानूनों के मराठी में अनुवाद वाली एक पुस्तक भी दी। मैंने उन्हें बताया कि ये कानून और इसके साथ ही अनुबंध पर खेती किसानों के फायदे के लिये हैं।”

यहां के करीब 115 किलोमीटर दूर अहमदनगर जिले के अपने पैतृक गांव रालेगण सिद्धि में हजारे ने संवाददाताओं से कहा कि वह इस मुद्दे पर केंद्र के रुख से संतुष्ट नहीं हैं और किसानों को उनकी चिंताओं के निराकरण के लिये आंदोलन करने को प्रेरित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू