लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: भाजपा नेता ने स्वास्थ्य विभाग भर्ती परीक्षा पर्चा लीक मामले की न्यायिक जांच की मांग की

By भाषा | Updated: December 10, 2021 16:55 IST

Open in App

मुंबई, 10 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान पार्षद गोपीचंद पडलकर ने महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की भर्ती परीक्षा के दौरान कथित पर्चा लीक मामले की न्यायिक जांच कराने की शुक्रवार को मांग की।

इस मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पडलकर ने वीडियो संदेश में कहा, ''कथित पर्चा लीक मामले की जांच के दौरान मंत्रालय के कुछ अधिकारियों की भूमिका का खुलासा हुआ है। जालना जिले (राज्य के स्वास्थ्य मंत्री का गृह जिला) के कुछ अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले की न्यायिक जांच की जरूरत है, जिसमें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री भी शामिल हों। हम मौजूदा जांच से संतुष्ट नहीं हैं।''

हालांकि उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का नाम नहीं लिया।

भाजपा ने कहा, ''अगर राज्य सरकार हमारी मांग को नजरअंदाज करती है तो हम मामले को सीबीआई के पास ले जाएंगे। इस परीक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं कि पर्चा कैसे लीक हुआ। हम जवाब चाहते हैं।''

उन्होंने आरोप लगाया कि पर्चा लीक होने के पीछे राज्य सरकार का ही हाथ हो सकता है।

कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान चिकित्सा कर्मचारियों की कमी का सामना करने के बाद राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में सभी आवश्यक पदों को भरने की घोषणा की थी। हालांकि पर्चा लीक, परीक्षा हॉल टिकट जारी न करने और गलत प्रश्न पत्र सामने आने के बाद यह पूरी कवायद विवादास्पद हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए