लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र भाजपा ने वाजे के दावों पर अजीत पवार, परब के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की

By भाषा | Updated: June 30, 2021 20:35 IST

Open in App

मुंबई, 30 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और परिवहन मंत्री अनिल परब के खिलाफ मुंबई के बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे द्वारा लगाए गए आरोपों की सीबीआई से जांच कराने की मांग की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे एक पत्र में पाटिल ने वाजे द्वारा अप्रैल में एनआईए अदालत को सौंपे गए एक हस्तलिखित नोट का जिक्र किया। उस नोट में पूर्व पुलिस अधिकारी ने दावा किया था कि पवार और परब ने उनसे मुंबई नागरिक निकाय में ठेकेदारों और अवैध गुटखा विक्रेताओं से कथित तौर पर पैसे वसूलने को कहा था।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता पवार और शिवसेना नेता परब ने विगत में वाजे के आरोपों का खंडन किया था।

पाटिल ने 24 जून को कहा था कि भाजपा की राज्य कार्यकारिणी ने एक प्रस्ताव पारित कर उन आरोपों की जांच की मांग की है, जिनकी अब तक जांच नहीं हुई है। पाटिल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मुंबई पुलिस के एएसआई सचिन वाजे द्वारा अजीत पवार, अनिल परब तथा सहयोगियों के बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में शामिल होने के संबंध में किए गए खुलासे चौंकाने वाले और शर्मनाक हैं। एक पत्र के जरिए मैंने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी से दोनों मंत्रियों के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश देने का आग्रह किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल