लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: जमीन विवाद को लेकर भाजपा पार्षद ने युवक पर किया हमला

By भाषा | Updated: January 6, 2021 20:06 IST

Open in App

ठाणे, छह जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कल्याण शहर के स्थानीय निकाय में एक भाजपा पार्षद को बुधवार को जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन के उपनिरीक्षक एस एफ कदम ने बताया कि मनोज राय को स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और नौ जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

अधिकारी ने कहा कि एक शिकायत के आधार पर धारा 326 और भादसं के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत 14 अगस्त,2020 को आरोपी पार्षद और कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने जमीन विवाद को लेकर उसे धमकाया और पीटा।

उन्होंने कहा कि इस मामले में कम से कम चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और आगे की जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता