लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: सरकार बनाने पर चर्चा के लिए बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक आज, शिवसेना ने अपने विधायकों को रिजॉर्ट भेजा

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 10, 2019 10:28 IST

Maharashtra: महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी उठापठक के बीच सरकार बनाने के राज्यपाल के आमंत्रण पर बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक होगी

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल ने बीजेपी को दिया है महाराष्ट्र में सरकार बनाने का आमंत्रणबीजेपी की 50: 50 फॉर्मूले को लेकर शिवसेना के साथ नहीं बन पाई है सहमति

महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए गर्वनर से मिले आमंत्रण पर चर्चा के लिए रविवार को बीजेपी के कोर ग्रुप की बैठक होगी। बीजेपी चुनावों में अपनी साझेदार रही शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए सहमति नहीं बना पाई है। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, शिवसेना ने अपने सभी विधायकों को मुंबई सबअर्बन के मड आइलैंड के एक रिजॉर्ट में रखा है। पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि वह बीजेपी की अपने विधायकों की किसी भी खरीद फरोख्त के प्रयास को रोकना चाहती है। आदित्य ठाकरे शनिवार रात पार्टी विधायकों के साथ रिजॉर्ट में वक्त बिताया।

बीजेपी-शिवसेना में नहीं बन पाई सरकार गठन को लेकर सहमति

288 सदस्यों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में इस बार बीजेपी ने 105 और शिवसेना ने 56 सीटें जीती हैं। लेकिन देवेंद्र फड़नवीस की अगुवाई में लगातार दूसरी बार बीजेपी की सत्ता में वापसी की कोशिशें को शिवसेना की 50: 50 फॉर्मूले के तहत सत्ता के बंटवारे की मांग से झटका लगा है। 

शिवसेना का दावा है कि बीजेपी के साथ ये समझौता लोकसभा चुनावों से पहले किया गया था। शिवसेना के मुताबिक, इस समझौते के तहत दोनों ही पार्टियों को राज्य में ढाई-ढाई साल सीएम पद मिलना तय हुआ था। 

वही एएनआई के मुताबिक, इस राजनीतिक उठापठक के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) इस मामले पर करीबी नजर रख रही है। एनसीपी के नवाब मलिक ने कहा कि उनकी पार्टी बहुमत परीक्षण में बीजेपी के खिलाफ मतदान करेगी। 

उन्होंने कहा, 'राज्यपाल को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि बीजेपी के पास बहुमत है या नहीं, अन्यथा खरीद-फरोख्त होगी...इसके बावजूद अगर बीजेपी राज्य में सरकार बनाती है तो हम सदन में बीजेपी के खिलाफ मतदान करेंगे। अगर बीजेपी सरकार गिरती है, तो हम राज्य के हित में वैकल्पिक सरकार बनाने की कोशिश करेंगे।'

मलिका ने कहा, 'हम देखेंगे कि क्या बीजेपी सरकार को गिराने के लिए शिवसेना उसके खिलाफ वोट करेगी। हमने 12 नवंबर को अपने पार्टी विधायकों की एक बैठक बुलाई है, जिसमें एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी हिस्सा लेंगे।'

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाउद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया