महाराष्ट्रः भाजपा का दावा-ग्राम पंचायत की 397 सीट पर जीत दर्ज की, उद्धव से पीछे रहे एकनाथ शिंदे, 300 निर्दलीय जीते

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2022 12:09 IST2022-10-18T07:29:19+5:302022-10-18T12:09:49+5:30

 इन चुनावों में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। भाजपा 397 सीट जीतकर ग्राम पंचायत चुनावों में पहले नंबर की पार्टी बन गयी है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली ‘बालासाहेबांची शिवसेना’ के साथ संयुक्त आंकड़ा 478 पर पहुंच गया है।’’ 

Maharashtra BJP claims won 397 seats in Gram Panchayat Eknath Shinde was behind Uddhav 300 independent win | महाराष्ट्रः भाजपा का दावा-ग्राम पंचायत की 397 सीट पर जीत दर्ज की, उद्धव से पीछे रहे एकनाथ शिंदे, 300 निर्दलीय जीते

महाराष्ट्रः भाजपा का दावा-ग्राम पंचायत की 397 सीट पर जीत दर्ज की, उद्धव से पीछे रहे एकनाथ शिंदे, 300 निर्दलीय जीते

Highlights 1,079 ग्राम पंचायतों के लिए हुए चुनावों के नतीजों की घोषणा सोमवार को की गयी।नतीजे आने के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।शिंदे ने कहा कि मतदाताओं ने वोट के माध्यम से बालासाहेबांची शिव सेना के हक में अपना फैसला सुनाया है। 

मुंबईः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र में ग्राम पंचायत चुनावों में अधिकतम 397 सीट पर जीत दर्ज करने का सोमवार को दावा किया। रविवार को 1,079 ग्राम पंचायतों के लिए हुए चुनावों के नतीजों की घोषणा सोमवार को की गयी। भाजपा की प्रदेश इकाई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भाजपा 397 सीट जीतकर ग्राम पंचायत चुनावों में पहले नंबर की पार्टी बन गयी है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली ‘बालासाहेबांची शिवसेना’ के साथ संयुक्त आंकड़ा 478 पर पहुंच गया है।’’ 

 इन चुनावों में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा ने 235 गांवों में सरपंच या ग्राम प्रधान के पद पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस ने 134, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 110, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने 128 और 'बालासाहेबांची शिवसेना' ने 114 सीटें जीती हैं। ग्राम पंचायत चुनाव में 300 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की है।

नतीजे आने के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि  मतदाताओं ने वोट के माध्यम से बालासाहेबांची शिव सेना के हक में अपना फैसला सुनाया है। उन्होंने कहा कि हमने जो कदम उठाया (उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से अलग होने का), वह सही साबित हुआ। 'बालसाहेबांची शिवसेना' और भाजपा को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला है।

Web Title: Maharashtra BJP claims won 397 seats in Gram Panchayat Eknath Shinde was behind Uddhav 300 independent win

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे