लाइव न्यूज़ :

भाजपा में शामिल होंगे कांग्रेस- NCP के MLA , कई विधायक देंगे इस्तीफाः चंद्रकांत पाटिल

By भाषा | Updated: July 18, 2019 16:49 IST

उन्होंने रहस्यमय ढंग से कहा, ‘‘ अगर मैंने नाम उजागर कर दिए तो मजा खराब हो जाएगा। जिंदगी का मजा अनिश्चितताओं में है। इसलिए, इसे ऐसे ही रहने दें ।’’ पाटिल ने बुधवार को कहा कि कोई इस पर चौंके नहीं अगर आने वाले दिनों में महाराष्ट्र कांग्रेस के पांच कार्यकारी अध्यक्ष में से एक भाजपा में शामिल हो जाए।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने गत शनिवार बालासाहेब थोराट को राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया था।राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि पाटिल की टिप्पणी से लगता है कि सत्तारूढ़ पार्टी के पास पर्याप्त उम्मीदवार नहीं हैं।

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने गुरुवार को दावा किया कि कांग्रेस और राकांपा के कुछ विधायक एक सप्ताह या 10 दिन में भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

इस पर, राकांपा ने पलटवार करते हुए कहा कि वह विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी खेमे में भ्रम पैदा करने के लिए ऐसा कह रहे हैं। सरकारी विश्राम गृह में पाटिल ने कहा, ‘‘ इस सप्ताह कांग्रेस, राकांपा के कई विधायक इस्तीफा देंगे।’’ भाजपा नेता हालांकि उन विधायकों का नाम लेने से बचते दिखे, जो सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।

उन्होंने रहस्यमय ढंग से कहा, ‘‘ अगर मैंने नाम उजागर कर दिए तो मजा खराब हो जाएगा। जिंदगी का मजा अनिश्चितताओं में है। इसलिए, इसे ऐसे ही रहने दें ।’’ पाटिल ने बुधवार को कहा कि कोई इस पर चौंके नहीं अगर आने वाले दिनों में महाराष्ट्र कांग्रेस के पांच कार्यकारी अध्यक्ष में से एक भाजपा में शामिल हो जाए।

कांग्रेस ने गत शनिवार बालासाहेब थोराट को राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया था। वहीं नितिन राउत, बासवराज एम पाटिल, विश्वजीत कदम, यशोमति चंद्रकांत ठाकुर और मुजफ्फर हुसैन को राज्य का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था।

इन दावों पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि पाटिल की टिप्पणी से लगता है कि सत्तारूढ़ पार्टी के पास सितम्बर-अक्टूबर में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पर्याप्त उम्मीदवार नहीं हैं और इसलिए भ्रम पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।

मलिक ने इस बात का पूरा भरोसा जताया कि राकांपा से कोई भी भाजपा में शामिल नहीं होने जा रहा। मलिक ने कहा, ‘‘ वे विपक्षी खेमे में भ्रम पैदा करना चाहते हैं। उनके दावों से प्रतीत होता है कि उनके पास दावेदार नहीं है और वे दूसरे दलों से इसे लेने की कोशिश कर रहे हैं। राकांपा से कोई नहीं जाने वाला।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन